कौन हैं अब तक के बिग बॉस के विजेता सीजन 1 से 17 तक | Bigg Boss Winner List in Hindi

बिग बॉस के विजेता (Bigg Boss Winner List in Hindi) :- भारत में टीवी का सबसे बड़ा और लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस (bigg boss) है। बिग बॉस (bigg boss) शो जाने माने हिंदी चैनल कलर्स टीवी पर 2006 से प्रतिवर्ष आता है। bigg boss का लोकप्रिय होने का कारण इसके लगातार 17 संस्करण का होना है। अभी तक लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस ने अभी तक सफलतापूर्वक अपने 17 सीजन पूरे कर लिए हैं।

जब से शो को होस्ट अभिनेता सलमान खान ने करना शुरु किया है, तब से इस शो को लोकप्रियता और बढ़ने लगी है। अभी तक बिग़ बॉस के 17 सीजन पूरे हो चुके हैं। 16वें सीजन का प्रसारण 15 अक्टूबर, 2023 से 28 जनवरी 2024 तक चला था और इसके Winner मुनव्वर फारुक़ी थे।

बिग बॉस के विजेता सीजन 1 से 17 तक (Bigg Boss Winner List in Hindi)

बिग बॉस भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शो में से एक है। शो के लोकप्रिय होने के कारण इसे साल 2013 के बाद से ही अन्य भाषाओं में भी इसके  संस्करण आ चुके हैं। इसमें मुख्यतः कन्नड़, उड़िया, बंगाली हैं। अन्य भाषाओं के अभी तक 7 अलग-अलग सफल संस्करण आ चुके हैं।

2006 में इस रियलिटी शो की पहली शुरुवात हुई थी। पहले सीजन के होस्ट अरशद वारसी ने की थी। दुसरे सीजन की मेजबानी शिल्पा शेट्टी ने की थी। सीज़न तीन की मेजबानी अभिनेता अमिताभ बच्चन ने की थी। बिग बॉस के स्पिन-ऑफ सीजन को 2015 में फराह खान ने होस्ट किया था। सलमान खान सीजन-4 से लेकर अब तक शो के सबसे लंबे समय तक होस्ट रहे हैं।

दोस्तों आज हम इस पोस्ट में इस रियलिटी शो के सभी सीजनो के विजयेता के नाम जानेंगे, उनको इस शो में कितनी धन राशी जीती थी और साथ-साथ हम ये भी जानेंगे कि पिछले विनर्स की, बिग बॉस जीतने के बाद उनकी जिंदगी कैसी चल रही है, अब आज के कहां हैं और क्या कर रहे हैं? तो  दोस्तों आइये शुरु करते हैं।

Season 1- राहुल रॉय

हम आपको बताना चाहते हैं, Bigg boss के पहले सीजन में राहुल रॉय को विजेता के रूप मे चुना गया था। उस समय राहुल रॉय को पुरूस्कार के रूप में 1 करोड़ रूपये की धन राशी मिली थी। और उपविजेता के रूप में कैरल ग्रेसियस बने थे।

आपको याद हो तो राहुल रॉय 90 के दशक में आई फिल्म आशिकी(1990) में अभिनय कर चुके हैं। जो कि उस समय की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। आशिकी फिल्म के रोमेन्टिक  गाने उस समय और आज के समय में में भी बहुत सुने जाते हैं।

बिग बॉस का पहला सीज़न 2006 में आयोजित हुआ था। यह सीज़न 03 नवम्बर 2006 को शुरु तथा 26 जनवरी 2007 तक चला था। पहले सीज़न के विनर राहुल रॉय रहे थे। आज के समय में उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम राहुल रॉय प्रोडक्शंस है। इस प्रोडक्शन हाउस ने अपनी पहली फिल्म एलान को 25 नवंबर 2011 को रिलीज़ की थी।

जंहा तक राहुल रॉय के फ़िल्मी कैरिएर का सवाल है, तो हम आपको बता दें, उनकी आखिरी बार फ़िल्मी परदे पर वर्ष 2019 में रोमांटिक ड्रामा थ्रिलर कैबरे में देखा गया था। फिल्म एलएसी के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। जो कि 2020 के नवंबर में बन रही थी। लेकिन उसके बाद भी वे फिर से फिल्मों में पूर्णरूप से सक्रिय हैं।

Season 2- आशुतोष कौशिक

Bigg boss के दूसरे सीजन में आशुतोष कौशिक को विजेता के रूप मे चुना गया था। दूसरा सीज़न 17 अगस्त 2008 से 22 नवम्बर 2008 तक चला था और इस सीज़न को शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था। दूसरे सीज़न में आशुतोष कौशिक को विनर के रूप में 1 करोड़ की पुरस्कार राशि दी गयी थी। दूसरे सीजन में उपविजेता राजा चौधरी थे।

आशुतोष कौशिक ने साल 2007 में MTV पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो रोडीज में नज़र आये थे। इस शो पर वे एक कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और उसमें भी विजयेता भी बने थे। बिग बॉस-2 जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों की ओर अपने कदम रखे। उनकी आखिरी फिल्म लाल रंग थी। जोकि साल  2016 में आयी थी।

अभी कुछ समय पहले ही उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका डाली थी, जिसमें उन्होंने ये बताया है कि, मानसिक उत्पीड़न से बचाने के लिए उनसे किसी भी प्रकार से संबंधित सभी वीडियो, लेखों को इन्टरनेट से हटा दिया जाये।

Season 3- विंदू दारा सिंह

2009 में आयोजित बिग बॉस सीजन 3 के विजयेता विंदू दारा सिंह बने। यह तीसरा सीज़न था जो 04 अक्टूबर 2009 से 26 दिसम्बर 2009 तक चला था और इस सीज़न को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। इस सीज़न में विन्दू को 1 करोड़ की पुरस्कार राशि दी गयी थी। इस संस्करण के उपविजेता प्रवेश राणा थे।

विंदू हिंदी फिल्म के अभिनेता और महशूर पहलवान दारा सिंह रंधावा के बेटे हैं। जो कि इस दुनिया में अब नहीं हैं। विंदू भी भारतीय फिल्मो में अपना योगदान दे चुके हैं। इन्होने अभिनय की शुरुआत फिल्म करण (1994) से की थी।

साल 2013 में क्रिकेट लीग आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजों से संबंध रखने के मामलों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। वह 2020 साल में आये बिग बॉस के सीजन 14 में टीवी इंडस्ट्री की अदाकारा राखी सावंत के कनेक्शन बनकर घर में आए थे।

Season 4- श्वेता तिवारी

साल 2010  में बिग बॉस सीजन 4 के विजयेता श्वेता तिवारी बनी थी। यह चौथा सीज़न जो 03 अक्टूबर 2010 से 08 जनवरी 2011 तक चला था और इस सीज़न को फिल्म अभिनेता सलमान खान ने होस्ट किया था। इस सीज़न में श्वेता तिवारी को पुरस्कार राशि के रूप में 1 करोड़ रूपये प्राप्त हुये थे। इस सीज़न के उपविजेता दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) थे।

श्वेता तिवारी ने अपने काम की शुरुवात स्टार प्लस पर आने वाले धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ से की थी। जो कि एकता कपूर निर्देशित धारावाहिक में से एक था। इस शो में उनके किरदार का नाम प्रेरणा शर्मा था। जोकि एक आदर्श बहू के रूप में जानी जाती थी। वह बिग बॉस शो होने के बाद उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया जैसे रंगोली, बाल वीर, बेगूसराय आदि।

इसके बाद वे झलक दिखला जा के सीज़न 6 में दिखी जो कि एक डांस शो है। इस शो में वे एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दी हैं। उन्होंने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में नज़र आई थी। श्वेता तिवारी का दो बार शादी हो चुकी है। उनकी पहली शादी राजा चौधरी और दूसरी शादी अभिनव कोहली से हुई थी। उन्होंने अभिनव कोहली से 2019 के द्वारा घरेलू हिंसा होने के बाद से अलग हो गईं।

Season 5- जूही परमार

बिग बॉस का पांचवा सीज़न (02 अक्टूबर 2011- 07 जनवरी 2012) तक चला था। इस सीज़न के विजयेता जूही परमार बनी थी। इस सीज़न को फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने होस्ट किया था। इस सीज़न में जूही परमार को पुरस्कार राशि के रूप में 1 करोड़ रूपये प्राप्त हुये थे। इस सीज़न के उपविजेता महक चहल थी।

जूही परमार एक भारतीय टीवी की अभिनेत्री, गायिका हैं। जूही परमार अपने काम की शुरुवात स्टार प्लस पर आने वाले धारावाहिक कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन शो से किया था। बिग बॉस का सीज़न 5 जीतने के बाद, वह कई टेलीविज़न शो जैसे F.I.R, संतोषी माँ, तंत्र, आदि में दिखाई दीं। उन्हें आखिरी बार अगस्त 2021 में टीवी पर प्रसारित शो हमारी वाली गुड न्यूज़ में देखा गया था।

Season 6- उर्वशी ढोलकिया

बिग बॉस का छठा सीज़न (07 अक्टूबर 2012-12 जनवरी 2013) तक चला था। इस सीज़न के विजयेता उर्वशी ढोलकिया बनी थी। इस सीज़न को फिल्म अभिनेता सलमान खान  ने होस्ट किया था। इस सीज़न में उर्वशी ढोलकिया  को पुरस्कार राशि के रूप में 50 लाख रूपये प्राप्त हुये थे। इस सीज़न के उपविजेता इमाम सिद्दीकी थी।

उर्वशी ढोलकिया का जन्म 1978 में एक गुजराती फॅमिली में हुआ था और उनकी बहुत कम उम्र में शादी हुई थी उस समय 17 साल की थी। उर्वर्शी ने अपने कर्रिएर की शुरुवात टीवी से की थी, इनका पहला सीरीयल दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारित था, जिसका नाम श्रीकांत था। उर्वशी ने स्टार प्लस पर आने वाले धारावाहिक कसौटी जिंदगी की शो में कोमालिका बासु का किरदार निभाया था।

2012 में प्रसारित बिग बॉस के सीजन 6 में उन्होंने एक कंटेस्टेंट के रूप में प्रतिभागी बनी। बिग बॉस का शो जीतने के कारण ही इनको काफी प्रसिद्धि मिली। इसके बाद इनको टीवी में और अच्छे काम करने को मिला।

दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले टीवी नाटक चंद्रकांता में भी कार्य किया। यह टीवी शो साल 2018 तक दूरदर्शन पर आता रहा। उर्वशी आखिरी बार टीवी पर रियलिटी शो बिग बॉस सीज़न तेरह में गेस्ट अपीयरेंस के रूप में नजर आयी थी।

Season 7- गौहर खान

बिग बॉस का सातवाँ सीज़न (15 सितम्बर 2013 -28 दिसम्बर 2013) तक चला था। इस सीज़न के विजयेता गौहर खान बनी थी। इस सीज़न को फिल्म अभिनेता सलमान खान  ने होस्ट किया था। इस सीज़न में गौहर खान को पुरस्कार राशि के रूप में 50 लाख रूपये प्राप्त हुये थे। इस सीज़न के उपविजेता तनीषा मुखर्जी थी।

गौहर खान ने बिग बॉस जीतने के बाद कई फिल्मों में अभिनय किया जेसे बद्रीनाथ की दुल्हनिया, बुखार, बेगम जान, तेरा इंतजार, 14 फेरे आदि। गौहर खान सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने फैन्स के लिए पोस्ट करती रहती हैं और ट्विटर पर बिग से संबंधित ट्वीट करती हैं।

गौहर खान ने अपने करियर की शुरुवात एक मॉडल के रूप में  काम किया था। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में कई आइटम सोंग पर डांस किये हैं और उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म यशराज फिल्मस के अंदर बनी “रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर” थी।

Season 8- गौतम गुलाटी

बिग बॉस का आठवाँ सीज़न (21 सितम्बर 2014 -31 जनवरी 2015) तक चला था। इस सीज़न के विजयेता गौतम गुलाटी बने थे। इस सीज़न को फिल्म अभिनेता सलमान खान  ने होस्ट किया था। इस सीज़न में गौतम गुलाटी को पुरस्कार राशि के रूप में 50 लाख रूपये प्राप्त हुये थे। इस सीज़न के उपविजेता करिश्मा तन्ना थी।

बिग बॉस सीजन 8 को जीतने के बाद गौतम गुलाटी ने कई टीवी शो और फिल्मों में काम किया। उन्होंने 2019 में एक वेब सीरीज में कोबरा की मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने टीवी शो “मुझसे शादी करोगी” जोकि 2020 में आया था उस शो के होस्ट बने थे।

बॉलीवुड फिल्म राधे में सलमान खान के साथ काम किया हुआ है, जो साल 2020 में आई थी। अभी तक माना जा रहा है, कि गौतम अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ काम करते हुए फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में नज़र आयेंगे।

Season 9- प्रिंस नरूला

बिग बॉस सीजन 9 के विनर प्रिंस नरूला थे। यह सीज़न (11 अक्टूबर 2015 से 23 जनवरी 2016 तक हुआ था। यह सीज़न सलमान खान ने होस्ट किया था। प्रिंस नरूला को विजयेता के रूप में 50 लाख पुरस्कार राशि दी गई थी, साथ ही उपविजेता ऋषभ सिन्हा थे।

प्रिंस नरूला भारत के चंडीगढ़ से हैं। उन्हें लगातार चार रियलिटी शो, “एमटीवी रोडीज़ 12”, “एमटीवी स्प्लिट्सविला 8”, “बिग बॉस 9”, और “नच बलिए 9” जीतने के बाद रियलिटी शो के राजा के रूप में जाना जाता है। प्रिंस ने अपनी गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी से 12 अक्टूबर 2018 को शादी की थी। वह बिग बॉस 9 की प्रतिभागी थीं।

बिग बॉस के बाद प्रिंस नरूला ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. वह 2019 में एक वेब सीरीज़ बॉम्बर्स में मुख्य भूमिका में थे। वह हैलो हैलो (2017), बर्नआउट (2018), जय वीरू (2019) जैसे एकल के साथ गायन पर भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वह 2016 से एमटीवी रोडीज में प्रमुख लीडर हैं।

Season 10- मनवीर गुर्जर

बिग बॉस सीजन 10 के विनर मनवीर गुर्जर थे। मनवीर गुर्जर मूल रूप से नोएडा उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। बिग बॉस का यह सीज़न (16 अक्टूबर 2016 से 28 जनवरी 2017 तक हुआ था। यह सीज़न सलमान खान ने होस्ट किया था। मनवीर गुर्जर को विजयेता के रूप में 50 लाख पुरस्कार राशि दी गई थी, साथ ही उपविजेता बानी जे बनी थी।

बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर एक सीधे-सादे आदमी के रूप में जाने जाते हैं, वह अपने दिल की बात कहते हैं, इस तरह उन्होंने खुद को बिग बॉस में पेश किया। उनका असली नाम मनोज कुमार बैसोया है। रियलिटी शो जीतने के बाद मनवीर खेती के अपने पारिवारिक व्यवसाय में लौट आए थे।

मीडिया की कुछ खबरों के मुताबिक, वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं और भारत में गुर्जर समुदाय के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इस समय वो नॉएडा से मुंबई शिफ्ट हो गये हैं। मनवीर ने मोडलिंग के साथ कुछ ऐड और फिल्मो में भी काम शुरु कर दिया है।

मनवीर की बॉलीवुड की पहली फिल्म “आज का अयोध्या “ की शूटिंग भी शुरु हो गई है। मनवीर इंस्टाग्राम, ट्विटर (@imanveergurjar) जैसे सोशल मीडिया पर उपलब्ध रहते हैं और समय-समय पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी लाइफ के अपडेट अपने प्रशंसकों को देते रहते हैं।

Season 11- शिल्पा शिंदे

बिग बॉस सीज़न 11 के विनर शिल्पा शिंदे थी। बिग बॉस का यह सीज़न (01 अक्टूबर 2017 से 14 जनवरी 2018 तक हुआ था। यह सीज़न सलमान खान ने होस्ट किया था। शिल्पा शिंदे को विजयेता के रूप में 50 लाख पुरस्कार राशि दी गई थी, साथ ही उपविजेता हिना खान बनी थी।

शिल्पा शिंदे का जन्म 1977 में एक महाराष्ट्रीयन परिवार में हुआ था। उनके पिता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। वह अपने बारे में सभी गलतफहमियों को दूर करने के लिए बिग बॉस में शामिल हुईं जब उन्होंने अचानक अपना पुराना हिट शो ‘भाभी जी घर पर है’ छोड़ दिया।

बिग बॉस से पहले शिल्पा शिंदे को भारतीय घरों में अंगूरी भाभी के नाम से जाना जाता था। वह 2019 में राजनीतिक दल कांग्रेस में शामिल हुईं। उन्हें आखिरी बार एएलटी बालाजी पर प्रसारित वेब सीरीज पौरशपुर (2020) में रानी मीरावती के रूप में देखा गया था।

Season 12- दीपिका कक्कड़

बिग बॉस 12 विनर दीपिका कक्कड़ थी। बिग बॉस का यह सीज़न सलमान खान ने होस्ट किया था। दीपिका कक्कड़ को विजयेता के रूप में 30 लाख पुरस्कार राशि दी गई थी, साथ ही उपविजेता भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत बने थे।

दीपिका कक्कड़ का जन्म पुणे, भारत में हुआ है। वह टीवी शो “ससुराल सिमर का” के लिए सभी घरों में सिमर के रूप में जानी जाती हैं। 2015 में, वह अपने पहले पति रौनक सैमसन से अलग हो गई थी और फरवरी 2018 में टीवी अभिनेता और अपने पूर्व शो के सह-अभिनेता शोएब इब्राहिम से दोबारा शादी कर ली। शादी के बाद उसने अपना नाम फैजा रख लिया और इस्लाम धर्म अपना लिया है।

वह हाल ही में टीवी शो ससुराल सिमर का 2 में एक कैमियो भूमिका में दिखाई दीं। वर्तमान में, उनका एक YouTube चैनल है जिसका नाम “दीपिका की दुनिया” है जहां वह अपने प्रशंसकों को नियमित अपडेट देती रहती हैं।

Season 13- सिद्धार्थ शुक्ला

बिग बॉस सीज़न 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला थे। बिग बॉस का यह सीज़न सलमान खान ने होस्ट किया था। सिद्धार्थ शुक्ला को विजयेता के रूप में 40 लाख पुरस्कार राशि दी गई थी, साथ ही उपविजेता आसिम रियाज बने थे।

सिद्धार्थ शुक्ला एक मॉडल, अभिनेता और होस्ट थे, जिनका जन्म मुंबई में हुआ था। 2019-20 में बिग बॉस 13 जीतने के बाद, वह नेहा कक्कड़ द्वारा गाए गए दो संगीत वीडियो “दिल को करार आया”, और “शोना शोना” में दिखाई दिए। उन्होंने एक वेब सीरीज़ “ब्रोक बट ब्यूटीफुल 3” (2021) में मुख्य भूमिका निभाई।

उन्होंने फिल्म “हम्प्टी शर्मा की दुल्हन”, और “बिजनेस इन कजाकिस्तान” में भी अभिनय किया था। साल 2005 में आयोजित विश्व के सर्वश्रेष्ठ मॉडल की प्रतियोगिता में भाग लिया था। उस प्रतियोगिता में वे इस टाइटल को जीतने वाले पहले एशियाई व्यक्ति थे, जहां इस प्रतियोगिता में उन्होंने कुल 40 अन्य प्रतिभागियों को हराया था। 02 सितंबर 2021 उनकी दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में स्थित कपूर अस्पताल में मौत हो गई थी।

Season 14- रुबीना दिलैक

बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक बनी थी। बिग बॉस का यह सीज़न सलमान खान ने होस्ट किया था। रुबीना दिलैक को विजयेता के रूप में 36 लाख पुरस्कार राशि दी गई थी, साथ ही उपविजेता गायक राहुल वैद्य बने थे।

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में छोटी बहू सीरियल से की थी। उन्होंने 2018 में टीवी अभिनेता अभिनव शुक्ला से शादी की, जो बिग बॉस 14 के प्रतियोगी भी थे। बिग बॉस के बाद, वह तीन संगीत वीडियो “मरजानेया”, “में दिखाई दीं।” गलत”, “तुमसे प्यार है”।

वह 2020 में टीवी पर द टाइम्स मोस्ट डिज़ायरेबल वुमन थीं, जिन्हें 10वें स्थान पर रखा गया था। उन्होंने हाल ही में अपना आगामी बॉलीवुड डेब्यू “अर्ध” पोस्टर पोस्ट किया। उन्होंने अपना पहला बॉलीवुड प्रोजेक्ट पाने के लिए लुक टेस्ट में 50 लड़कियों को हराया।

Season 15- तेजस्वी प्रकाश

बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश बनी थी। बिग बॉस का यह सीज़न सलमान खान ने होस्ट किया था। तेजस्वी प्रकाश को विजयेता के रूप में 40 लाख पुरस्कार राशि दी गई थी, साथ ही उपविजेता प्रतीक सहजपाल बने थे।

बिग बॉस के सीज़न 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश भारतीय टेलीविजन का एक बहुत लोकप्रिय चेहरा हैं, उन्होंने एकता कपूर की प्रसिद्ध धारावाहिक फ्रेंचाइजी में नागिन की भूमिका निभाई, और अब सीज़न नागिन 6 में, उन्होंने 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि घर से ले ली थी। यह सीज़न उनके लिए बहुत भाग्यशाली था क्योंकि उन दोनों को घर के अंदर प्यार मिला। करण कुंद्रा और तेजस्वी का सम्बंध अब प्रेमी-प्रेमिका के रूप में है।

Season 16- एम सी स्टेन

बिग बॉस सीज़न 16 का प्रीमियर 01 अक्टूबर, 2022 को कलर्स टीवी पर और VOOT (वूट) पर हुआ था। जिसमें बॉलीवुड स्टार सलमान खान बिग बॉस 9 से लगातार आठवीं बार होस्ट के रूप में लौटे और 13वीं बार जारी रखा है। शो की शुरुआत 16 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी, जबकि 68वें दिन विकास मानकतला ने बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी, लेकिन वह शो में लंबे समय तक टिक नहीं पाए और 90वें दिन बाहर हो गए थे।

उनके अलावा, जिन प्रतियोगियों को खारिज कर दिया गया और उन्हें फिर से शो में प्रवेश करने का मौका मिला वे हैं:- गोरी नागोरी, गौतम विग और अंकित गुप्ता।

जिस बात का इंतज़ार अभी तक आप सब कर रहे थे, कि बिग बॉस सीज़न 16 के विजयेता कौन है? तो चलिये हम आपको बता दें, कि एम सी स्टेन विजयेता के रूप में चुने गये हैं। उन्होंने शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी को पीछे छोड़ते हुये, बिग बॉस सीज़न 16 की ट्रॉफी, 31.80 लाख रूपये और हुंडई ग्रैंड i10 NIOS कार मिली थी। बिग बॉस सीज़न 16 के उपविजेता शिव ठाकरे बने।

Season 17- मुनव्वर फारुक़ी

बिग बॉस सीज़न 17 का प्रीमियर अक्टूबर, 2023 को कलर्स टीवी पर और JIO TV(जियो टीवीट) पर हुआ था। जिसमें बॉलीवुड स्टार सलमान खान बिग बॉस में होस्ट के रूप में 14वीं बार जारी रखा था। शो की शुरुआत 17 कंटेस्टेंट्स के साथ हुई थी। Bigg Boss 17 से विजेता 28 जनवरी 2024 को ग्रैंड फिनाले में घोषित हुआ।

Bigg Boss 17 के ग्रैंड फिनाले का विजयेता 28 जनवरी 2024 को किया गया। जिसमें मुनव्वर फारुक़ी ने Bigg Boss 17 की ट्रॉफी जीत ली है। हम आपको बता दें, की अभिषेक कुमार और मुनव्वर के बीच में ट्रॉफ़ी जीतने की अधिक संभावना थी। लेकिन मुनव्वर फारुक़ी ने फाइनल में जीत कर ट्रॉफ़ी अपने नाम की। मुनव्वर फारुक़ी को इस सीजन में 50 लाख का विनिंग अमाउंट मिला। इसी के साथ उन्हें लग्जरी कार के रूप में New Hyundai CRETA भी मिली।

बिग बॉस से सम्बंधित कुछ प्रश्न (FAQ’s)

Ques:- सबसे प्रसिद्ध बिग बॉस विजेता कौन है?

Ans:- बिग बॉस के अभी तक 17 विजेता मिल चुके हैं। जिनमे से दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला, रुबीना दिलाइक, तेजस्वी प्रकाश, एम सी स्टेन, श्वेता तिवारी, मुनव्वर फारुक़ी, गौहर खान, प्रिंस नरूला, शिल्पा शिंदे और मनवीर गुर्जर को अपार प्रसिद्धि, लोकप्रियता और जनता का प्यार मिला है।

Ques:- बिग बॉस सीज़न 17 के विनर कौन थे?

Ans:- बिग बॉस सीज़न 17 के विनर मुनव्वर फारुक़ी थे।

Ques:- बिग बॉस सीज़न 17 के फर्स्ट रनरअप कौन थे?

Ans:- बिग बॉस सीज़न 17 के फर्स्ट रनरअप अभिषेक कुमार थे।

Ques:- बिग बॉस सीज़न 17 के सेकंड रनरअप कौन थे?

Ans:- बिग बॉस सीज़न 17 के सेकंड रनरअप मनारा चोपड़ा थी।

Ques:- बिग बॉस 17 कब हुआ था?

Ans:- बिग बॉस 17 सीज़न 15 अक्टूबर, 2023 से शुरू हो चुका है। और 28 जनवरी 2024 को फाइनल हुआ था।

Ques:- बिग बॉस सीज़न 16 के विनर कौन थे?

Ans:- बिग बॉस सीज़न 16 के विनर एम सी स्टेन थे।

Ques:- बिग बॉस 16 कब हुआ था?

Ans:- बिग बॉस 16 सीज़न 01 अक्टूबर, 2022 से शुरू हो चुका है। और 12 फरवरी 2023 को फाइनल हुआ था।

Ques:- बिग बॉस सीज़न 16 में वाइल्ड कार्ड एंट्री किसने की थी?

Ans:-  विकास मनकतला बिग बॉस सीजन 16 में अब तक एकमात्र वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। उन्होंने 69वें दिन बिग बॉस के घर में एंट्री की और 90वें दिन बेघर हो गए थे।

Ques:- बिग बॉस के कितने सीजन हो चुके हैं?

Ans:- भारत में 7 भाषाओँ में संस्करण, बिग बॉस शो बना हुआ है, और अभी तक 17 सीज़न हो चुके हैं।

Ques:- बिग बॉस का सबसे अच्छा सीजन कौन सा था?

Ans:- बिग बॉस का सबसे अच्छा सीजन 10 और सीजन 13 थे। सीज़न 10 के विनर मनवीर गुर्जर और सीज़न 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला थे।

Ques:- बिग बॉस 15 का विजेता कौन थे?

Ans:- बिग बॉस 15 सीज़न का विजेता तेजस्वी प्रकाश थी।

Ques:- बिग बॉस 14 में कौन आया था?

Ans:-  बिग बॉस 14 में कुमार सानू – संगीतकार, गायक पवित्रा पुनिया – टेलीविजन अभिनेत्री, सारा गुरपाल – गायिका और अभिनेत्री, शहजाद देओल – मॉडल आये थे।

Ques:- बिग बॉस कितने दिन चलता है?

Ans:- सामान्यत बिग बॉस 100 दिन (3-4 माह) तक चलता है।

Ques:- बिग बॉस में जाने के लिए क्या करना पड़ता है?

Ans:- बिग बॉस में जाने के लिए सबसे पहले आपको शो में अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन  करवाना पढता है।

Ques:- बिग बॉस के घर में क्या होता है?

Ans:- बिग बॉस के घर में बहुत कुछ होता है, लेकिन आपको बिग बॉस के घर में अपने परिवार को छोडकर 100 दिन के लिये जाना होता है। जिसमें आप और अन्य लोगों के साथ रहते हैं।

Ques:- बिग बॉस में जीतने वाले को कितने पैसे मिलते हैं?

Ans:- बिग बॉस में जीतने वाले को पहले 1 करोड़ रूपये मिलते थे, लेकिन अब 35 लाख रूपये मिलते हैं।

Ques:- बिग बॉस 2 का विनर कौन है?

Ans:- बिग बॉस 2 का विनर आशुतोष कौशिक हैं।

Ques:- बिग बॉस-15 कब खत्म हुआ था?

Ans:- बिग बॉस-15 30 जनवरी 2022 को खत्म हुआ था।

Ques:- बिग बॉस में सबसे कम उम्र का प्रतियोगी कौन है?

Ans:- प्रिंस नरूला बिग बॉस में सबसे कम उम्र का प्रतियोगी थे। जब उन्होंने बिग बॉस में भाग लिया था तब वे 26 उम्र के थे।

आज के इस लेख में हमने आपको बिग बॉस में अब तक के सभी सीज़न के विजेता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने की पूरी कोशिश की है। उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, यदि आपके पास बिग बॉस से सम्बंधित कोई अन्य जानकारी  हो या हमारे लेख मे कोई त्रुटी हो  तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

ये भी पढें :

कौन है बिग बॉस 17 का विनर

भगवान शिव के पवित्र 12 ज्योतिर्लिंगों के नाम और स्थान

Rolls Royce की कारें इतनी महंगी क्यों होती हैं?

Leave a Comment