रिश्ते को मजबूत बनाने के बेहतरीन टिप्स | How To Make Strong Relationships In Hindi

रिश्ते हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। वे हमें प्यार, समर्थन और सहयोग प्रदान करते हैं। मजबूत रिश्ते हमें खुश, पूर्ण और समर्थित महसूस करा सकते हैं। वे हमें चुनौतियों से निपटने और अपने लक्ष्य हासिल करने में भी मदद कर सकते हैं। आज के लेख में हम आपको रिश्ते को मजबूत बनाने के बेहतरीन टिप्स (How To Make Strong Relationships in Hindi) बताने वाले हैं। तो आइये दोस्तों जानते हैं कि अपने पूरे जीवन को खुशहाल बनाने के लिए, अपने पार्टनर के साथ रिलेशन को मजबूत करने के लिये हमे क्या करना चाहिये।

रिश्ते को मजबूत बनाने के बेहतरीन टिप्स (How To Make Strong Relationships In Hindi)

कहते हैं रिश्ते स्वर्ग से बनकर आते हैं, लेकिन सत्य यही है कि रिश्ते बनाना बहुत आसान है, लेकिन कुछ लोगों की नादानी और छोटी गलतियों के वजह से उसे निभा नहीं पाते और अपने रिश्ते को बचा नहीं पाते। इसी वजह से कहा जाता है कि रिश्ते को मजबूत या कमजोर बनाना प्रत्येक व्यक्ति के व्यवहार और अन्य प्रतिक्रियाओं पर निर्भर करता है।

तभी तो मजबूत रिश्ते वाले कपल्स और पति-पत्नी मुस्कुराते हुए जिंदगी के उतार-चढ़ाव को झेल लेते हैं, लेकिन जीवन के इस दौर में कमजोर रिश्ते बिखर जाते हैं। ऐसे में हर दिन अपने करीबी रिश्तों को मजबूत बनाने की एक प्यारी-सी कोशिश की जानी चाहिए।

रिश्ते को जीवन भर के लिये अच्छा रखने कर लिये हमको रिश्ते को विश्वास के साथ मजबूत और खुशहाल बनाने की भरपूर कोशिश करनी होगी, जिससे आपका और आपके जीवन साथी का रिश्ता और भी अटूट बन जाये। जिसके जीवन में उसके साथी के साथ मजबूत रिश्तों हो वो जीवन में हमेशा खुशहाली का अनुभव करता है। इसके साथ-साथ ही स्वस्य जीवन जीवन यापन करता है। अपने जीवन में मजबूत रिश्तों की मिठास को घोलने के लिये अगर आप तैयार हैं तो जानते हैं आसान टिप्स को और अपने रिश्तों को बेहतर और मजबूत बनाएं।

1. खुलकर संवाद करें

एक दूसरे से खुलकर बातचीत करें और सामने वाले की बात को समझें भी। बातचीत के दौरान लैपटॉप, मोबाइल और दूसरे गैजेट से दूर रहें। ऐसा करने आपका पूरा ध्यान अपने पार्टनर परहोगा और उन्हें भी अच्छा लगेगा। साथ ही इससे बातों को लेकर होने वाली गलतफहमियों की गुंजाइश भी कम हो जाती है।

2. बातें बीच में काटने की आदत छोड़ दें

सामने वाले की बात काटकर अपनी बातें बोलने की आदत है, तो सचेत हो जाएं। रिश्ते को अच्छा और मजबूत बनाने के लिए खुलकर संवाद करने के साथ ही सामने वाली की बात को बीच में काटने की आदत को छोड़ना होगा। हर बार बात काटने की आदत से सामने वाले को लगता है, कि आपको उनकी बात में दिलचस्पी नहीं है और आप अपनी बात को ही आगे रखने की कोशिश
करना चाहते हैं।

3. छुट्टियों पर घूमने जाएं

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए साथ में घूमने का प्लान बनायें। एक साथ नई जगह घूमने जाने से रिश्ते में नई ताजगी और नया एहसास भर देता है। साल में एक बार आप दोनों लंबी छुट्टी पर जायें और हर महीने एक छोटी आउटिंग प्लान कर सकते हैं। इससे आप दोनों को अच्छा समय साथ में बिताने को मिल जायेगा और आपके पार्टनर के बीच किसी भी प्रकार की ग़लतफ़हमी कभी नहीं होगी और आपका रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा।

4. खाना साथ में खाएं

खाना साथ खाने से भी प्यार बढ़ता है। आप दोनों घर में साथ में तीनों समय का खाना खा सकते हैं। अगर यह संभव नहीं है, तो कम से कम सुबह का नाश्ता और रात का खाना साथ जरूर खाएं। छुट्टी के दिन शाम को बाहर निकलकर गोलगप्पे या फिर कुछ भी पसंदीदा स्नैक्स साथ खाएं। संभव हो सके तो दोनों कभी-कभी साथ में खाना भी जरुर बनायें । ऐसा करने से आप दोनों के
बीच का रिश्ता और बेहतर बनता है।

5. शारीरिक परिवर्तन के प्रति सहनशील बनें

शरीर की काया हमेशा एक-सी नहीं रहती है। ऐसे में अगर आपके पार्टनर पहले से थोड़े पतले या हेल्दी हो गए हैं, तो उस बदलाव को स्वीकार करें। इसके अलावा, जिनके साथ आपका रिश्ता है उनका रहन-सहन, नजरिया या फिर पसंद भी बदल सकती है। इनको भी सहर्ष स्वीकार करें।

6. एक दूसरे की बातें सुनें

किसी भी रिश्ते को खुशहाल बनाने का एक आसान तरीका एक दूसरे की बातें सुनना है। हो सके तो हर समय एक दूसरे की बातों को धैर्यपूर्वक से सुनें और उसे समझने का प्रयास करें और उनकी बातों को अहमियत भी दें। एक बात आप कर सकते हैं जन भी आप पार्टनर कुछ भी बात करें तो आप उस समय चुप होकर, उनकी बात को ध्यान से सुनें और यदि कुछ भी समझ न आए, तो तभी उनसे पूछ लें। इससे अर्थ का अनर्थ होने की आशंका नहीं होती है, क्योंकि अक्सर लोग जब पूरी बात नहीं सुनते तो कुछ का
कुछ मतलब निकाल लेते हैं।

7. पुरानी बातों को मन में दबाए न रखें

अगर आप दोनों के बीच कुछ ऐसी बात हुई है, जिसका आपके मन को बुरा लगा हो, तो उस बात को मन में बिलकुल भी ना दबाएँ। इससे आपका मन चिंतित रहेगा और धीरे-धीरे आपका रिश्ता कमजोर होता चला जायेगा। अगर आपको अपने पार्टनर की किसी भी बात से कोई भी परेशानी होती है, तो आप खुलकर आप अपने पार्टनर से बात कर सकते हैं, और आपके पार्टनर गलत हैं तो खुलकर उस बात का विरोध कर सकते हैं।

इससे हो सकता है कुछ देर के लिए हल्का झगड़ा होगा, लेकिन वो बात मन में चुभी नहीं रहेगी। पुरानी बातों को कुरेदने की आदत से भी रिश्ता कमजोर होता है। इसी वजह से आप अपने साथी से दूर होने लगते हैं, इसलिए आपको जब भी बात बुरी लगे उसी समय अपने पार्टनर से बात करके उसे खत्म कर दें।

8. ईर्ष्या से बचें

रिश्तों में ईर्ष्या की कोई जगह नहीं होती। अगर किसी बात से आपको अपने पार्टनर से जलन होती है, तो मतलब आप दोनों का रिश्ता मजबूत नहीं है या हो सकता है कि वो भविष्य में कमजोर पड़ सकता है। इसी वजह से जलन के भाव को अपने अंदर से निकाल दें। अगर किसी बात पर मन में ईर्ष्या जैसा भाव आता है, तो उसे अपने पार्टनर के साथ शेयर करके उसे शॉर्ट आउट करें। जलन के भाव से बचने के दो ही तरीके हैं। पहला, अपनी सोच बदलें और दूसरा, अपने मन की बात अपने पार्टनर से खुलकर कहना।

9. विश्वास को बनाए रखें

रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए इसकी नींव यानी विश्वास को दिन पर दिन बढ़ाने की कोशिश की जानी चाहिए। अगर आप अपने पार्टनर से किसी तरह का वादा करते हैं, तो उसे पूरा करने की हर संभव कोशिश करें। किसी परिस्थिति की वजह से बोली हुई बात को पूरा नहीं कर पाए हैं, तो उस परिस्थिति के बारे में अपने पार्टनर को समझाएं। इसके अलावा, अन्य तरह के भरोसे, जैसे – आप हर दम उनके साथ खड़े रहेंगे, कभी भी उन्हें आपसे धोखा नहीं मिलेगा आदि को बनाए रखें।

10. सम्मान का भाव रखें

हर रिश्ते में एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव जरूरी है।दोनों व्यक्ति अगर रिश्ते को सम्मान देंगे, तो रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। इससे दोनों में से किसी के दिल को ठेस पहुंचने की आशंका भी कम होती है। रिश्ता में एक दुसरे को नीचा दिखाना व किसी के प्रति हीन भाव रखने से रिश्ता बेहत कमजोर होता है। इसी वजह से रिश्ते में एक दुसरे को सम्मान देना जरूरी है।

11. हर छोटी बात का ख्याल

एक दूसरे की छोटी से बड़ी सभी बात का ख्याल रखने से रिश्ता खुशहाल बना रहता है। जैसे अगर आपके पार्टनर को आइसक्रीम का कोई विशेष फ्लेवर पसंद है, तो उसका ध्यान रखना। उनके पसंद की रंग की ड्रेस खरीदना। उनके पसंदीदा रेस्टोरेंट में उन्हें ले जाकर खाना खिलाना। इन सभी बातों का ध्यान रखने से रिश्ता और मजबूत होता है।

12. प्यार जरूर दिखाएं

एक दूसरे को दुलार करना भी रिश्ते के लिए जरूरी है। जब भी मौका मिले, तो उन्हें बताएं कि वो आपके लिए कितने स्पेशल हैं। जब भी आप ऑफिस के लिए निकलें तो उस समय या ऑफिस से लौटने के बाद जब आप घर आयें तो अपने पार्टनर से हंसी के साथ बात करें केवल इतना करने से ही, जो आपके रिश्ते को जीवित रखती है।

13. सारे फैसले एक साथ मिलकर लें

हमेशा अपने पार्टनर की सहमति से ही फैसले लें। चाहे फैसला छोटा हो या बड़ा, अगर आप उन्हें उसमें शामिल करेंगे तो आपके पार्टनर को अच्छा लगेगा, उनको हमेशा यही लगेगा कि आपकी लाइफ में उनका स्थान महत्वपूर्ण है। जब आप एक रिश्ते में बंध जाते हैं, तो फैसले आप दोनों की आपसी सहमती से होना चाहिये। और ऐसा करने से एक दूसरे की राय के बारे में भी पता चलेगा और अगर किसी चीज को लेकर असहमति होगी, तो उसकी वजह भी सामने आ जाएगी। इससे आप दोनों बेहतर फैसले ले पाएंगे और रिश्ता को मजबूत बनाने की ओर एक कदम भी बढ़ा लेंगे।

14. गिफ्ट और सरप्राइज देते रहें

रिश्ते को हैप्पी बनाने में गिफ्ट और सरप्राइज भी मदद कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप बड़े और महंगे तोहफे दें। आप चॉकलेट, टेडी, गुलाब, शर्ट, टाई जिससे आपके पार्टनर को मन से ख़ुशी मिले ऐसा कोई भी गिफ्ट समय-समय पर दे सकते हैं। इससे रिश्ते में मिठास और प्यार दोनों बने रहेंगे।

15. समय निकालें

भले ही यह टिप्स में आखिरी है, लेकिन यह हर रिश्ते के लिए सबसे अहम है। समय की कमी की वजह से अच्छे से अच्छे रिश्ते में कुछ दूरी आ जाती है। ऐसे में आप दोनों को तनाव की भी गुजरना पद सकता है, रिश्ते में तनाव से बचने के लिए एक दूसरे को अपना समय देना जरूरी है। आप चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न हों, लेकिन अपने खास रिश्ते के लिए समय जरूर निकालें। विकएंड पर बाहर या फिर शाम को यूं ही अपने पार्टनर के साथ सैर पर निकल सकते हैं।

इससे रिश्ते की खूबसूरती बनी रहेगी। साथ ही एक-दूसरे की कमजोरियों और डर को लेकर बात करें। एक दूसरे के काम को लेकर बात करें व अगर किसी चीज को लेकर अगर सोच में अंतर हो तो उस विषय में एक दूसरे से बातें साझा करें। आपस में पति पत्नी के बीच कैसा रिलेशनशिप होना चाहिए इन टिप्स के बाद अब आगे जानते हैं कि अच्छे रिश्तों के लिये कौन से संकेत हैं?

अच्छे और सुखी रिश्ते के लिये महत्वपूर्ण संकेत

आपका रिश्ता कैसा हो उसेसे जुड़े कुछ संकेतों को हम आज आपको बता रहे हैं। रिश्तों की कैसे पहचान करें। यहां हम कुछ आपको बातें बता रहे हैं, जिनकी मदद से आपके मन में कोई भी प्रश्न नहीं रहेगा कि आपका रिश्ता अच्छा है या नहीं। नीचे बताई गई बातें आपके रिश्ते में जिंदा हैं, तो समझ लीजिए की आप लोगों का रिश्ता अच्छा और अटूट है।

  • मन की बातों को बेझिझक कहना।
  • एक दूसरे के दोस्तों और रिश्तों का सम्मान करना।
  • एक दूसरे से लड़ना और कुछ समय बाद एक दूसरे को मनाने की कोशिश करना।
  • एक दूसरे को वैसा ही पसंद करते हैं जैसे हैं।
  • संयुक्त रूप से निर्णय लेना।
  • हर चीज में खुशी ढूंढना।
  • रिश्ते में संतुलन बनाए रखना।
  • एक दूसरे के साथ अच्छे से पेश आना।
  • एक दूसरे पर भरोसा करना।
  • पुराने बातों को भुला देना।
  • पार्टनर से परेशानियों को साझा करना।
  • प्रशंसा और माफी मांगने में कंजूसी न करना।
  • एक दूसरे से दूर जाने पर याद करना।
  • अच्छा बेड टाइम बिताना।
  • एक दूसरे को श्रेय देना।

रिश्ते को खुशहाल और मजबूत बनाना बेहद आसान है। इसके लिए जरूरत है एक छोटी-सी पहल करने की। अगर आपके रिलेशन में ऊपर बताए गए अच्छे रिश्ते के संकेत नहीं दिखते, तो इसे मजबूत बनाने के लिए लेख में दिए गए सभी टिप्स को अपना सकते हैं। आप रिश्तों को जितनी समझदारी से संभालेंगे, ये उतने ही मजबूत बनेंगे। अगर रिश्तों को लेकर नादानियां हो भी जाएं, तो उसे सुधारने और रिलेशन को मजबूत करने की कोशिश न छोड़ें।

निष्कर्ष (Conclusion)

मजबूत रिश्ते बनाने में समय और मेहनत लगती है, लेकिन यह इसके लायक है। मजबूत रिश्ते हमारे जीवन को समृद्ध बना सकते हैं और हमें अधिक खुशहाल इंसान बना सकते हैं। इस लेख में दिए गए सुझावों का पालन करके, आप मजबूत रिश्ते बना सकते हैं जो जीवन भर टिकेंगे।

दोस्तों आपको हमारा यह लेख रिश्ते को मजबूत बनाने के बेहतरीन टिप्स (How To Make Strong Relationships In Hindi) कैसा लगा, और अगर आप इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। क्योंकि आपके कमेंट से ही हमें पता चलता है, कि आपको हमारा लेख कितना पसंद आया और आपको हमारे लेख पढ़ कर अच्छा लगा हो तो, इसे अपने दोस्तों और परिचित के साथ शेयर करना ना भूलें। धन्यवाद।

ये भी पढें:

जाने सफल विवाह के लिए बेहतरीन टिप्स

जाने आदमी को खुश करने के तरीके

प्यार के बारे में रोचक तथ्य

अपना सच्चा प्यार कैसे पा सकते हैं?

Leave a Comment